-->

5 बीमारियों में खाएं खीरा, तेजी से होगी शरीर की रिकवरी और कंट्रोल होंगे लक्षण

- सितंबर 15, 2022
advertise here

खीरा कब खाना चाहिए: खीरा में पानी के अलावा विटामिन K और कुछ एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये तमाम गुण कई बीमारियों में काम आते हैं। जैसे हाई बीपी और डिहाइड्रेशन की समस्या।


खीरा कौन कौन सी बीमारी में काम आता है-When To Eat Cucumber

खीरा आज कल हर मौसम में मिलता है और इसे रोज खाना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन, कई बार सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में इसे खाने को मना किया जाता है। लेकिन कई ऐसी बीमारियां हैं जिसमें इसे खाने से लक्षणों को कंट्रोल करने और तेजी से रिकवरी में मदद मिल सकती है। जैसे कि डिहाइड्रेशन यानी की पानी की कमी होने पर, डायबिटीज में, हाई ब्लड शुगर की समस्या में और दिल से जुड़ी बीमारियों में। इन तमाम समस्याओं में खीरे का सेवन फायदेमंद है।

1. पेशाब में जलन होने पर -Cucumber For Burning Urine Sensation

पेशाब में जलन आमतौर पर दो कारणों से होता है। पहला पानी की कमी के कारण और दूसरा यूटीआई इंफेक्शन के कारण। खीरा इन दोनों ही स्थितियों में खाना फायदेमंद है। दरअसल, खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पानी की कमी के कारण होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है। दूसरा यूटीआई इंफेक्शन में ये बैक्टीरिया को फ्लश आउट करने में मदद करता है।

2. डायबिटीज में-Cucumber Health Benefits For Diabetes

डायबिटीज में खीरा खाना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है। साथ ही इसमें पानी के साथ फाइबर और रफेज की मात्रा इतनी ज्यादा है कि ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है। खास कर कि ये शुगर और कार्ब्स के मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इस तरह ये डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. पेट की बीमारियों में-Is Cucumber Good For Stomach Problems

पेट की बीमारियों में खीरा खाना फायदेमंद है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण है। दरअसल, पहले तो ये बेसिक नेचर का होता है जो कि एसिडिटी की समस्या को कम करता है। दूसरा इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से बॉवेल मूवमेंट सही रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही इसका फाइबर और मेटाबोलिज्म पाचन क्रिया सही करता है और पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

4. हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में-Cucumber Benefits For Bones

हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में खीरा खाना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, खीरे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि हड्डियों की समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही इसमें विटामिन के होता है जो कि हड्डी गठन और कैल्शियम अवशोषण के लिए जिम्मेदार पोषक तत्व है। ये खनिज घनत्व महिलाओं में फ्रैक्चर को कम करने में मददगार है।

5. दिल की समस्याओं में-Cucumber Benefits For Heart

दिल की समस्याओं में खीरा खाना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, खीरे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। इसके अलावा इसमें सोडियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसका कुकुर्बिटासिन(cucurbitacins) तत्व दिल के काम को हेल्दी रखने और एथेरोस्क्लेरोसिस ( atherosclerosis) में भी मददगार है।


Mr Factstech
Advertisement advertise here


EmoticonEmoticon

5 संकेत दिखें तो समझ जाएं गले के कैंसर की शुरुआत हो चुकी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इलाज की संभावना बढ़ेगी

Throat Cancer Symptoms: कैंसर का नाम सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक जाती है. हालांकि कैंसर का शुरुआती दौर में इलाज संभव है. गले के कैंसर के लक...

 

Start typing and press Enter to search